रियल टाइम खतौनी यूपी उत्तर प्रदेश का खेत या प्लाट कैसे चेक करें?

ADVERTISEMENT

रियल टाइम खतौनी यूपी चेक करने के लिए आप लोगों को मैं कुछ तरीका बताने वाला हूं, जिससे आप लोग अपने मोबाइल से ही अपने खतौनी या प्लाट या घर के बारे में जानकारी कर पाएंगे। कि वह किसके नाम पर है और अगर आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो आपको उसको चेक कर लेना चाहिए कि जो आदमी जमीन बेच रहा है। वह उसके नाम पर है भी या नहीं तो वह सारी चीज आप लोगों को चेक करनी बहुत ही ज्यादा जरूरी रहती हैं। तो इसके बारे में हमने यह ब्लॉग बनाया है, कि किस तरीके से आप लोग अपना खेत या प्लाट या जमीन की नकल निकाल सकते हैं।

रियल टाइम खतौनी यूपी

रियल टाइम खतौनी यूपी उत्तर प्रदेश का खेत या प्लाट कैसे चेक करें?

रियल टाइम खतौनी यूपी की खतौनी के बारे में जानकारी करने के लिए सबसे पहले अगर आप लोग अपने मोबाइल से यह सारी जानकारी करना चाहते हैं। तो आप लोगों को पहले कुछ जानकारी हमें बतानी होगी, जिससे कि आप अपने मोबाइल में भूलेख वेबसाइट को ओपन कर सके और उसमें जाकर के अपने खेत के बारे में जानकारी कर सकें, अपनी जमीन के बारे में जानकारी कर सकें सबसे पहले आप लोगों को अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना होगा गूगल क्रोम ब्राउज़र आप लोग जैसे ही ओपन करेंगे। आप लोगों के सामने ऊपर कोने में अगर देखेंगे तो आप लोगों को थ्री डॉट दिखेगा।

जिसमें कि आप लोगों को सेटिंग्स और भी कई सारे ऑप्शंस आप लोगों को आ जाते हैं। तो वहां पर आप लोगों को एक ऑप्शन दिखता है। वहां पर डेस्कटॉप मॉड करके वह ऑप्शन रहता है, उस पर आप लोगों को टिक मार देना है, जैसे ही आप लोग उस पर टिक मार देंगे, उसके बाद आप लोगों को एक बार पूरा पेज रिफ्रेश मार देना है। अब आप लोगों को गूगल खोलना है, जैसे ही आप लोग गूगल खोलेंगे उसे पर सर्च करना है।

भूलेख यूपी तो आप लोग जैसे ही सर्च करेंगे आप लोगों के सामने गवर्नमेंट की साइट आएगी। उस पर आप लोगों को क्लिक करना है, जो गवर्नमेंट की साइट पर आप लोगों को क्लिक करना है। उसके बाद आप लोगों के सामने एक नया पेज ओपन होता है, जिसमें लिखा रहेगा रियल टाइम खतौनी की नकल देखें, तो आप लोगों को उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आप लोगों के सामने एक कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन आता है।

उसको भरकर जैसे ही आप लोग सबमिट करेंगे, आप लोगों के सामने एक नया पेज आएगा तो उस पर आप लोगों को अपना जिला सेलेक्ट करना है। जैसे ही जिला सेलेक्ट कर लेंगे उसके बाद आप लोगों को तहसील सेलेक्ट करना है, तहसील सेलेक्ट करने के बाद आप लोगों के सामने आपका ग्राम सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा ग्राम काफी सारे रहते हैं, एक तहसील में तो आप लोगों को वह अपने गांव के कुछ अक्षर पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप लोग उस पर क्लिक करेंगे आप लोगों के सामने अपना ग्राम दिख जाएगा, तो उस पर आप लोगों को क्लिक करना है। अब आप लोगों को किस तरीके से अपना भूलेख की नकल मतलब अपनी जमीन की नकल देखनी है।

रियल टाइम खतौनी यूपी

अगर खाता संख्या से अपनी जमीन की नकल देखनी है। तो उसका भी ऑप्शन आप लोगों को दिख जाएगा, अगर आप लोगों को खसरा नंबर से अपनी जमीन की नकल देखनी है। तो उसका भी ऑप्शन मिल जाएगा लेकिन आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं, कि अपने नाम से किस तरीके से आप लोग अपनी जमीन की नकल निकाल सकते हैं। वह भी रियल टाइम जो भी अपडेट हुआ होगा, वह रियल टाइम आप लोगों को दिखेगा तो आप लोगों को नाम के जरिए अपने खतौनी की नकल निकालने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद उसे पर नाम के कुछ अक्षर आपको लिखने होंगे, उसके बाद खोज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जैसे ही आप लोग उस पर क्लिक करेंगे।

आप लोगों के सामने बहुत सारे नाम आ जाएंगे तो उन सभी नाम में से आपको अपना नाम ढूंढना है। जिसमें कि आप लोगों के पिता का नाम भी होगा तो इसी के जरिए आप लोग अपना नाम ढूंढ सकते हैं। तो जैसे ही आप लोगों का नाम मिल जाए उस पर क्लिक करना है, उसके बाद आप लोगों को एक कैप्चा कोड भरने का फिर से ऑप्शन आएगा। जैसे ही आप लोग कैप्चा कोड भर के सबमिट करेंगे, आप लोगों के सामने आप लोगों की रियल टाइम खतौनी की नकल निकल जाएगी, इस तरीके से आप लोग अपनी खतौनी की नकल निकाल सकते हैं।

अगर आप लोगों को यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो अपने भाइयों के साथ अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दे। जिससे वह भी अपनी जमीन की नकल देख सके और आप लोगों की अपनी जमीन की नकल हर महीने देखना चाहिए, जिससे कि आप लोगों को यह पता रहे कि हमारी जमीन हमारे नाम पर है।

  • Tags-
  • bhulekh UP नक्शा,
  • रियल टाइम खतौनी उत्तर प्रदेश

Faq,

Qu 1. रियल टाइम खतौनी यूपी उत्तर प्रदेश का खेत या प्लाट कैसे चेक करें?

Ans 1. अपने खेत के बारे में जानकारी करने के लिए आप लोगों को गूगल पर जाना होगा। वहां पर भूलेख सर्च करना होगा भूलेख सर्च करने के बाद आप लोगों के सामने जो पहले गवर्नमेंट upbhulekh.gov.in वेबसाइट है, कि उस पर आप लोगों को क्लिक करना होगा। उसके बाद रियल टाइम खतौनी की नकल देखने में ऑप्शन पर क्लिक करें उसके बाद जिला तहसील और ग्राम चूज कर लें उसके बाद आप लोगों को अपने नाम के द्वारा नकल देखने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद अपना नाम के कुछ अक्षर भरेंगे जैसे ही आप लोग खोजें पर क्लिक करेंगे और इस तरीके से आप लोग अपना खतौनी की नकल निकाल सकते हैं। 

Qu 2. Bhulekh UP की ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?

Ans 2. Bhulekh UP की ऑफिशल वेबसाइट upbhulekh.gov.in हैं।

Letest Post

Leave a Comment